Trending Now

Sidhi News: प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त कर विनिष्टिकरण की कार्यवाही की गई

Rama Posted on: 2025-06-12 14:41:00 Viewer: 62 Comments: 0 Country: India City: Sidhi

Sidhi News: प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त कर विनिष्टिकरण की कार्यवाही की गई Sidhi News: Banned Thai Mangur fish was seized and action for destruction was taken

Sidhi News: सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी देकर बताया है कि बुधवार दिनांक 11.06.2025 को कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमन राज के मार्गदर्शन में मत्स्य विभाग की टीम द्वारा कुचवाही बाजार में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली विक्रय करते पाए जाने पर मत्स्य विक्रेता सोनू ढाबा के संचालक सोनू भुजवा से लगभग 12 किलोग्राम प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त कर विनिष्टीकरण की कार्यवाही शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र गोरियरा सीधी में की गयी।

मत्स्य विक्रेता को सख्त हिदायत दी गयी कि थाई मांगुर मछली का पालन एवं विक्रय प्रतिबंधित है तथा भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। टीम में सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला सीधी दीपक शुक्ला के साथ मयंक मिश्र, दीपनारायण तिवारी तथा श्यामलाल केवट मत्स्य जमादार शामिल रहे।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall