Trending Now

Singrauli News: शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल कभी भी कही भी घुस जा रहे हैवी वाहन

Rama Posted on: 2025-06-13 15:06:00 Viewer: 70 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल कभी भी कही भी घुस जा रहे हैवी वाहन Singrauli News: The traffic system in the city is in a bad state, heavy vehicles are entering anywhere at any time

Singrauli News: शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने और भारी वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू की गई थी। जिस पर नो एंट्री के दौरान कोई भी भारी वाहन को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाना है। लेकिन आदेश होने के बाद पुलिस द्वारा नो एंट्री का पालन न कराकर भारी वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे शहर के ट्राफिक व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। जिस पर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही पुलिस विभाग। वहीं नो इंट्री में वाहनों के आवागमन के चलते लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नो इंट्री में दौड़ते वाहन वाहन ट्रैफिक नियमों खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे है। जबकि सब कुछ देखकर भी ट्रैफिक पुलिस मौन बनी हुई है। पुलिस की कार्यशैली देखकर लगता है कि लोगों को जाम से मुक्ति मिलने वाली नहीं है। पुलिस की सह पर प्रतिदिन नियमों को ताक पर रख कर भारी वाहनों दिनभर आवागमन होता रहता है। बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के चलते शहरवासियों के समक्ष प्रतिदिन शहर में आने-जाने में समस्या खड़ी हो रही है। शहर में माजन मोड़ से जयंत की ओर सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक और तो वही माजन मोड़ से विन्ध्यनगर नगर की ओर सुबह 09:00 बजे से शाम 11:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसके बावजूद दिन में ही भारी वाहनों शहर से होकर गुजरते रहते हैं। वैसे तो शहर में यातायात की समस्या वर्षों से ढीली-ढाली बनी हुई है। आलाधिकारियों द्वारा इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई किए जाने से कुछ दिन स्थिति बदल तो जाती है लेकिन, फिर से कुछ दिनों बाद यह समस्या खड़ी हो जाती है। जिसका खामियाजा शहरवासियों और यहां से गुजरने वालों को भुगतना पड़ रहा है।

इन जगहों पर है अधिक समस्या
शहर में खासकर स्टेडियम तिराहा ,टाकीज तिराहा, बस स्टेंड, थाना रोड़ बिलौंजी वैढ़न, गनियारी रोड सहित अन्य मुख्यों चौक चौराहों व मार्गों पर जाम की स्थिति दिन भर काफी भयावह रहती है। इसका मुख्य कारण है कि बदहाल व्यवस्था के बीच नो एंट्री में ट्रक व आदि भारी वाहन धड़ल्ले से चलते हैं। नो एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस कर्मियों पर एंट्री देने के आरोप
नो एंट्री होने के बाद भी शहर में धड़ल्ले से गुजरने वाले भारी वाहनों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों पुलिसकर्मी अपने स्वार्थ के लिए यातायात व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। नो एंटी के बाद भी यह वाहन कई पुलिस अधिकारियों और थानों के सामने से बेखोफ होकर गुजरते रहते हैं और इसके बाद भी चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं कई ट्रक चालकों द्वारा पुलिस पर रुपए देकर एंट्री देने के बाते सामने आती रहतीं है। साथ कई ऑडिय़ो, वीडिय़ो भी रुपए लेने के वायरल हो चुके हैं लेकिन विभाग द्वारा इन पर अभी तक कोई कर्रवाई नहीं की गई।

तेज रफ्तार से रहता है दुर्घटनाओं का डर
नो एंट्री लागू होने के बाद भी शहर में ट्रक और भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। इस वाहनों के चालकों को इसकी जानकारी होने के बाद भी नो एंट्री में घुस आते हैं और किसी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द ही शहर से निकलने की कोशिश करते हैं और वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं। जिससे इस सड़कों गुजरने वाले लोगों को इन तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का डर सताता रहता है।

जब इस संबंध में यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह से बात करने के लिये काल किया गया तो उन्होंने कॉल भी रिसीव करना उचित नहीं समझा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall