Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
CDSCO issued alert: 53 medicines including paracetamol failed quality check, CDSCO issued alert
CDSCO issued alert: केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अगस्त महीने के दौरान जांच में गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाई गईं 53 दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन दवाओं में पैन-डी, पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक, बीपी, शुगर, विटामिन, कैल्शियम समेत कई दवाइयां शामिल हैं। अलर्ट जारी होने के बाद दवा कंपनियों को इन्हें बाजार से हटाना होता है।
सीडीएससीओ के अनुसार, अगस्त के दौरान जांच में कुल 53 दवाएं तय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई हैं। गुणवत्ता में जो कमियां पाई गई हैं, उनमें बीपी, शुगर, एंटीबायोटिक, विटामिन, कैल्शियम की हैं।
सीडीएससीओ हर महीने देश के विभिन्न हिस्सों से औचक निरीक्षण कर नमूने एकत्र कर ऐसी जांच करता है। इसमें हर महीने 30-40 हजार नमूनों की जांच की जाती है। जुलाई महीने के दौरान 70 दवाएं गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाई गई थीं।
केंद्र ने अगस्त में 156 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली दवाओं पर प्रतिबंध लगाया था। ये आमतौर पर बुखार, सर्दी के अलावा पेन किलर, मल्टी-विटामिन और एंटीबायोटिक्स के रूप में इस्तेमाल की जा रही थीं।