Trending Now

Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं

Rama Posted on: 2026-11-26 11:50:00 Viewer: 52 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं Singrauli News: Singrauli hospital premises to become a new symbol of greenery; ‘Green Singrauli’ campaign launched

गनियारी स्थित प्रस्तावित सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर में विधायक रामनिवास शाह ने किया पौधारोपण

Singrauli News: सिंगरौली। गनियारी स्थित प्रस्तावित सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर को हरियाली से समृद्ध बनाने की पहल शुरू की गई है। इसी उद्देश्य से ऊर्जाधानी फाउंडेशन द्वारा परिसर में ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस पहल के माध्यम से हॉस्पिटल परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ शहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पौधारोपण के दौरान विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व भी है। पौधे लगाना जितना जरूरी है, उनका संरक्षण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर और हरित सिंगरौली के निर्माण में आमजन से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लाल बाबू बैस सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ऊर्जाधानी फाउंडेशन की इस पहल को प्रस्तावित सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर को हरित स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि हर पौधे की देखभाल और संरक्षण से ही हरित शहर का सपना साकार हो सकता है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall