Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli-Shaktinagar News: NTPC Singrauli’s initiative: 30 villagers
छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण
सीएसआर के तहत डिजिटल कौशल से आत्मनिर्भरता की राह होगी आसान, परियोजना प्रमुख ई. प्रभाकर राव ने छात्राओं से संवाद कर बढ़ाया उत्साह
Singrauli shaktinager News: शक्तिनगर। ग्रामीण बेटियों को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एनटीपीसी सिंगरौली ने महत्वपूर्ण पहल की है। निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 12वीं उत्तीर्ण 30 ग्रामीण छात्राओं के लिए निःशुल्क ट्रिपल सी (CCC) कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव तथा वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला ने किया।
समाज कल्याण सेवा संस्थान सोसाइटी के माध्यम से संचालित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण छात्राओं को डिजिटल तकनीक में दक्ष बनाकर उच्च शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अगम प्रकाश तिवारी तथा वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
डिजिटल ज्ञान आत्मनिर्भरता की बुनियाद : ई. प्रभाकर राव
कार्यक्रम के दौरान ई. प्रभाकर राव ने छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर का ज्ञान शिक्षा और रोजगार के साथ आत्मनिर्भरता के लिए भी आवश्यक हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की है। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और रोजगार के साथ स्वरोजगार की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया।
वनिता समाज की अध्यक्षा ई. निर्मला ने भी छात्राओं को पूरे अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता और शिक्षा महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार हैं।
कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी से लेकर डिजिटल सेवाओं तक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, ऑपरेटिंग सिस्टम, वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन, इंटरनेट, ई-मेल और ऑनलाइन सेवाओं के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी। इससे छात्राओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कंप्यूटर आधारित रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में मदद मिलेगी।
एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से पूर्व में भी सीएसआर के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए गए हैं। संस्था के अनुसार, इन कार्यक्रमों से प्रशिक्षित कई प्रतिभागियों ने डिजिटल कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर विकसित किए हैं। इसी अनुभव के आधार पर ग्रामीण छात्राओं के लिए प्रशिक्षण की पहल को आगे बढ़ाया गया है।
कार्यक्रम का समन्वय मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक डॉ. ओम प्रकाश तथा संयोजन कार्यपालक सीएसआर आदर्श ने किया। एनटीपीसी सिंगरौली की यह पहल ग्रामीण बालिकाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और उन्हें रोजगार तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है।