Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli News: Opposition to land acquisition for dam construction; farmers reach the construction site and bring work to a halt.
ढोंगा गांव में 18 से अधिक किसानों ने जताई आपत्ति, महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा; 2013 के भूमि अर्जन कानून के पालन और मुआवजे की मांग
Singrauli News: सिंगरौली। बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर देवसर क्षेत्र के ढोंगा गांव में किसानों का विरोध सामने आया है। बुधवार को 18 से अधिक किसान निर्माण स्थल पर पहुंच गए और काम रुकवा दिया। विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने भी भाग लिया। किसानों ने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने, उचित मुआवजा मिलने और प्रभावित परिवारों के अधिकार सुनिश्चित होने तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
किसानों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। उनका कहना है कि प्रभावित परिवारों को उनके अधिकारों और मुआवजे के संबंध में स्थिति स्पष्ट किए बिना निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विरोध की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी आपत्तियां सुनीं। महिलाओं ने भी जमीन अधिग्रहण से जुड़ी मांगें अधिकारियों के सामने रखीं।
अवार्ड हो चुका है, भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी : तहसीलदार
तहसीलदार प्रदीप सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन का अवार्ड हो चुका है और भू-अर्जन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले की स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उनके अनुसार, अधिकारियों से बातचीत के बाद ग्रामीण बांध निर्माण के काम में रुकावट नहीं डाल रहे हैं।
मुआवजे और पुनर्वास पर अब भी सवाल
इस पूरे मामले में प्रशासन का कहना है कि जमीन का अवार्ड हो चुका है, जबकि किसान अधिग्रहण की प्रक्रिया में कानूनी प्रावधानों के पालन पर सवाल उठा रहे हैं। प्रभावित किसानों को नियमानुसार कितना मुआवजा मिला है और पुनर्वास सहित अन्य अधिकारों की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है, यह स्पष्ट होना बाकी है। ऐसे में अब निगाहें प्रशासन की ओर हैं कि किसानों की आपत्तियों का निराकरण कर अधिग्रहण और पुनर्वास से जुड़े सवालों पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी या नहीं।