Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli News: ASI accused of issuing threats in front of a man's wife and daughter in the market; complaint filed with the SP.
181 पर दर्ज शिकायत बंद कराने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप, सुनील जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की
Singrauli News: सिंगरौली। शहर के व्यस्त काली मंदिर रोड पर पत्नी और बेटी के साथ खरीदारी करने पहुंचे एक व्यक्ति ने बैढ़न थाने में पदस्थ एएसआई पप्पू सिंह पर कथित रूप से धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता सुनील कुमार जायसवाल का आरोप है कि पुलिस के पैदल भ्रमण के दौरान एएसआई ने उन्हें देखकर दांत पीसते हुए धमकी भरे अंदाज में बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने 181 हेल्पलाइन पर दर्ज अपनी शिकायत बंद कराने के लिए बार-बार दबाव बनाए जाने की बात भी कही है। मामले में उन्होंने 25 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन के मुताबिक, 23 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे सुनील कुमार जायसवाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ काली मंदिर रोड स्थित नवीन ट्रेडर्स पर बेटी के लिए कॉपी-किताब खरीद रहे थे। इसी दौरान कोतवाली बैढ़न पुलिस के भ्रमण के दौरान एएसआई पप्पू सिंह वहां पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें देखकर एएसआई ने दांत पीसते हुए धमकी भरे लहजे में बात की और आगे बढ़ गए। इस घटना से उनकी पत्नी और बेटी भी भयभीत हो गईं।
181 की शिकायत बंद कराने के दबाव का आरोप
सुनील जायसवाल ने आवेदन में शिकायत क्रमांक 40719242 का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस शिकायत को बंद कराने के लिए उन पर बार-बार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने 30 जनवरी 2026 को कोतवाली बैढ़न में दिए गए एक अन्य शिकायत आवेदन का निराकरण नहीं होने की बात भी उठाई है। उनका आरोप है कि 181 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के निराकरण में भी अनियमितता हुई है। आवेदन में उन्होंने यह सवाल उठाया है कि एक व्यक्ति को फरार बताया जा रहा है, इसके बावजूद 181 पर उसके बयान दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।
परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से आशंका जताई है कि एएसआई की कथित धमकी के कारण उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने आवेदन में यह भी अनुरोध किया है कि उनके खिलाफ किसी फर्जी प्रकरण में कार्रवाई या असामाजिक तत्वों के माध्यम से किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया जाए।