Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Online passport portal closed for five days, all appointments will be rescheduled
Passport Portal Shut: ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल पर अगले पांच दिनों तक कोई काम नहीं होगा। इस दौरान जारी किए गए सभी अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किए जाएंगे। सरकार ने कहा कि पासपोर्ट आवेदनों के लिए ऑनलाइन पोर्टल रखरखाव प्रकिया की वजह से अगले पांच दिनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान कोई नया अपॉइंटमेंट शेड्यूल नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ ही पहले से बुक किया गया अपॉइंटमेंट फिर से शेड्यूल किया जाएगा।
पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जारी एक नोट में कहा गया, 'पासपोर्ट सेवा पोर्टल 29 अगस्त 2024, गुरुवार रात आठ बजे से 2 सितंबर, सोमवार सुबह छह बजे तक तकनीकी रखरखाव के लिए बंद रहेगा। इस नागरिकों और सभी MEA/RPO/BOI/ISP/DoP/पुलिस अधिकारियों के लिए सिस्टम उपलब्ध नहीं रहेगा। 30 अगस्त 2024 के लिए पहले से बुक की गई अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल किया जाएगा। इसकी सूचना आवेदकों को समय से पहले ही दे दी जाएगी।'
मामले में विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह एक आम और नियमित प्रक्रिया है। अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल करने के लिए हमारे पास हमेशा औचक योजना होती है। सार्वजनिक केन्द्रित सेवा (जैसे पासपोर्ट सेवा केंद्र) के लिए रखरखाव की योजना हमेशा पहले से बनाई जाती है, ताकि जनता को परेशानी न हो। इसलिए अपॉइंटमेंट पुनर्निर्धारित करने में कोई समस्या नहीं आएगी।