Singrauli News: पावसन कोल वॉशरी की मनमानी से पंचायत के तालाब का अस्तित्व खत्म, सरकारी जमीन पर अतिक्र
Sonbhadra News: 25 किलो गांजा और हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो कारें भी जब्त
Sonbhadra News: सोनभद्र में पुलिस विभाग में फेरबदल, शक्तिनगर और अनपरा थाना प्रभारियों की बदली जिम्मे
Sidhi News: 200 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पांच लोग सुरक्षित
Sidhi News: रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, 10 मकानों पर चला बुलडोजर
UKSSSC उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1694 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट है
छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड
BPSC AEDO Vacancy 2026: बिहार एईडीओ भर्ती के लिए 1 दिसंबर से दोबारा लिए जाएंगे आवेदन
Gujrat News: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Pathankot News: पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ की गोलीबारी में घुसपैठिया
Sidhi News: Bolero falls into a 200-foot-deep gorge; 55-year-old man dies in the accident, five others remain safe.
टकटैया में शादी समारोह से लौट रहे थे सभी लोग, कुशमहर के कहनुआ पहाड़ के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण
Sidhi News: सीधी। जिले के बम्हनी चौकी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार पांच अन्य लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बडेसर निवासी मनसुखलाल प्रजापति अपने साथियों के साथ टकटैया में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार को शादी की विदाई के बाद सभी लोग बोलेरो से अपने गांव बडेसर लौट रहे थे। इसी दौरान कुशमहर के कहनुआ पहाड़ के पास एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बोलेरो सड़क से नीचे करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मनसुखलाल प्रजापति को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बोलेरो में सवार थे छह लोग
बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार ने बताया कि हादसे के समय बोलेरो में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि शेष पांच लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सभी सुरक्षित हैं। वहीं, नीरज प्रजापति ने बताया कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद विदाई कार्यक्रम संपन्न कर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी मार्ग पर मोड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना में मनसुखलाल प्रजापति की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।