Trending Now

Singrauli News: पावसन कोल वॉशरी की मनमानी से पंचायत के तालाब का अस्तित्व खत्म, सरकारी जमीन पर अतिक्र

Rama Posted on: 2026-11-27 14:39:00 Viewer: 67 Comments: 0 Country: India City: Singrauli

Singrauli News: पावसन कोल वॉशरी की मनमानी से पंचायत के तालाब का अस्तित्व खत्म, सरकारी जमीन पर अतिक्र Singrauli News: Panchayat pond ceases to exist due to the arbitrary actions of Pavsan Coal Washery; allegations of encroachment on government land!

एमपीआईडीसी से 10 हेक्टेयर जमीन आवंटित, शर्तों को दरकिनार कर गड़ेरिया ग्राम पंचायत की आराजी पर कब्जे का आरोप

Singrauli News: सिंगरौली। औद्योगिक विकास के नाम पर कंपनियों को जमीन आवंटित करने की सरकारी नीति क्या अब गांवों की सार्वजनिक संपत्तियों की कीमत पर लागू हो रही है? गड़ेरिया ग्राम पंचायत में पावसन कोल वॉशरी से जुड़ा मामला गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि कंपनी की गतिविधियों के चलते पंचायत के वर्षों पुराने तालाब को कोयले की राख और कोल डस्ट से भर दिया गया, जिससे उसका अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया। ग्रामीणों की सार्वजनिक जल संरचना को नुकसान पहुंचने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई अब तक सवालों के घेरे में है।

मामला गोंदवाली कोल साइडिंग से गड़ेरिया ग्राम पंचायत तक फैली औद्योगिक गतिविधियों से जुड़ा है। बताया जाता है कि एमपीआईडीसी ने गड़ेरिया में पावसन कोल वॉशरी के लिए 10 हेक्टेयर जमीन आवंटित की थी। जमीन आवंटन के दौरान तालाब अथवा ग्राम पंचायत की किसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की शर्तें रखी गई थीं। इसके बावजूद तालाब में राख और कोल डस्ट भरने के आरोप सामने आए हैं। यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं तो यह पर्यावरणीय नुकसान के साथ सरकारी जमीन आवंटन की शर्तों के उल्लंघन का भी गंभीर मामला होगा।

कलेक्टर से शिकायत, संयुक्त जांच के निर्देश; रिपोर्ट कहां?
मामले की शिकायत कलेक्टर तक पहुंची थी। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खनिज विभाग को संयुक्त रूप से मौके की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन सवाल यह है कि जांच की रिपोर्ट अब तक सामने क्यों नहीं आई? क्या संबंधित विभागों ने मौके का निरीक्षण किया? यदि किया तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

एमपीआईडीसी भी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता
बताया गया है कि एमपीआईडीसी ने गोंदवाली में 22 हेक्टेयर और गड़ेरिया में 10 हेक्टेयर जमीन आवंटित की थी। ऐसे में जमीन आवंटन के बाद शर्तों के पालन की निगरानी किसने की, यह भी जांच का विषय है। क्या कंपनी के कार्यों का नियमित निरीक्षण हुआ? क्या सार्वजनिक जल संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई? यदि शर्तों का उल्लंघन हुआ है तो एमपीआईडीसी की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

औद्योगिक प्रदूषण से जूझते सिंगरौली में एक और सवाल
सिंगरौली पहले ही औद्योगिक प्रदूषण की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में पंचायत के तालाब जैसी सार्वजनिक संपत्ति के अस्तित्व पर संकट खड़ा होना बेहद गंभीर विषय है। प्रशासन को केवल कागजी जांच तक सीमित रहने के बजाय मौके का सत्यापन कराना चाहिए। तालाब की वास्तविक स्थिति, राख और कोल डस्ट भरने की मात्रा, जमीन के स्वामित्व तथा आवंटन की शर्तों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall