Trending Now

छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड

Rama Posted on: 2026-11-26 11:50:00 Viewer: 81 Comments: 0 Country: India City: Bilaspur

छत्तीसगढ़ में AE, JE, DEO सहित 1,501 पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड Last date to apply for 1,501 posts—including AE, JE, and DEO—in Chhattisgarh has been extended.

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में एई, जेई, डीईओ सहित कई पदों पर निकली भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किया है। उनके पास AE, JE, DEO सहित कई पदों पर आवेदन करने का यह दूसरा मौका है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार 03 दिसंबर रात 11.55 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने 4 वर्षीय स्नातक डिग्री जैसे बीई या बीटेक पूरा किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

आयु-सीमा
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

परीक्षा का स्वरूप
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। भाग-1 से प्रोफेशनल विषय से 80 अंकों के सवाल और भाग-2 से जीके, अंग्रेजी, हिंदी, रीजनिंग, मात्रात्मक योग्यता आदि विषयों से 20 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही नीचे अप्लाई करने का लिंक भी दिए गया है। इस लिंक की मदद से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall