Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli News: 60 centres designated in Singrauli for procurement at minimum support price; paddy procurement to begin on December 1
ज्वार-बाजरा का उपार्जन 23 नवंबर से होगा शुरू, पांचों तहसीलों में बनाए गए हैं धान खरीदी के 57 केंद्र
Singrauli News: सिंगरौली। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए जिले में 60 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें धान के 57 और ज्वार-बाजरा के तीन केंद्र शामिल हैं। ज्वार एवं बाजरा की खरीदी 23 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर 2026 तक चलेगी, जबकि धान का उपार्जन 1 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। कलेक्टर अंकित अस्थाना द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ज्वार और बाजरा खरीदी के लिए चितरंगी तहसील में चितरंगी एवं घोघरा तथा माड़ा तहसील में छतौली को उपार्जन केंद्र बनाया गया है।
सिंगरौली तहसील में सबसे अधिक 14 केंद्र
धान खरीदी के लिए जिले की पांचों तहसीलों में केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सिंगरौली तहसील में 14 केंद्र डिग्घी, जरहां, उर्ती, करौटी, तियरा, हिर्रवाह, कचनी, नौगढ़, तेलदह, कृषि उपज मंडी बिलौंजी, गहिलरा, सिद्धिखुर्द, खटखरी और कटौंली में बनाए गए हैं। माड़ा तहसील में 15 केंद्र रम्पा, कर्सुआलाल, सखौहा, सिंगाही, मकरोहर, हटका, कोयलखुंथ, बिन्दूल, मिठुल, लंघाडोल, जमगढी, बंधा, बसौड़ा, कुम्हिया और छतौली में निर्धारित किए गए हैं।
चितरंगी, देवसर और सरई में भी खरीदी केंद्र
चितरंगी तहसील में 11 केंद्र पड़रीकला, गोदवाली, भौंडार, चतरी, दुधमनिया, चितरंगी, धरौली, बगदरा, खम्हारडीह, घोघरा और कुसाही में बनाए गए हैं। देवसर तहसील में नौ केंद्र मनिहारी, घिनहागांव, मझौली, कर्थुआ, सहुआर, इटार, ढोगा, खडौरा और खैराबड़ा में निर्धारित किए गए हैं। वहीं सरई तहसील में आठ केंद्र सरई, गन्नई, बरका, झारा, भरसेड़ा, निवास, महुआगांव और रजनिया में बनाए गए हैं।
कलेक्टर ने सभी उपार्जन संस्थाओं को शासन की निर्धारित खरीदी नीति और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य किसानों को उपज विक्रय के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचाना और खरीदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करना है।