Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli News: Consumers stand in queues for gas; home delivery also available
बंद, एजेंसी और नोडल अधिकारी के दावों में विरोधाभास
बुकिंग के बाद भी हफ्तों तक नहीं मिल रहे सिलेंडर, हरिहर गैस एजेंसी बोली- स्टॉक नहीं
Singrauli News: सिंगरौली। रसोई गैस की किल्लत ने शहर के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद भी लोगों को घर पर डिलीवरी नहीं मिल रही और मजबूरी में खाली सिलेंडर लेकर गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बैढ़न स्थित हरिहर गैस एजेंसी और गोदामों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ताओं को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि एजेंसी संचालक स्टॉक की कमी बताकर होम डिलीवरी बंद होने की बात कह रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय नोडल अधिकारी का दावा है कि एजेंसियों के पास सिलेंडर उपलब्ध हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर गैस की उपलब्धता है तो उपभोक्ताओं को सिलेंडर क्यों नहीं मिल रहे?
उपभोक्ताओं के मुताबिक, कई दिन पहले बुकिंग कराने और मोबाइल पर मैसेज आने के बावजूद सिलेंडर घर तक नहीं पहुंच रहा है। इंतजार से परेशान लोग खुद एजेंसी और गोदाम पहुंच रहे हैं, जहां भीड़ के चलते उन्हें घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। घरेलू जरूरत की गैस के लिए लोगों को इस तरह परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन वितरण व्यवस्था में सुधार होता नजर नहीं आ रहा।
एजेंसी बोली- स्टॉक नहीं, होम डिलीवरी बंद
हरिहर गैस एजेंसी के संचालक पवन ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। इसी कारण फिलहाल होम डिलीवरी बंद कर दी गई है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी कार्यालय आना पड़ रहा है। स्टॉक उपलब्ध होने पर ही घरों तक डिलीवरी दोबारा शुरू की जाएगी।
नोडल अधिकारी का दावा- एजेंसियों के पास उपलब्ध हैं सिलेंडर
दूसरी ओर, क्षेत्रीय नोडल अधिकारी ने बताया कि गैस कंपनियों में ऑडिट का काम चलने के कारण सिलेंडरों की आपूर्ति में कुछ कमी आई है, लेकिन एजेंसियों के पास सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसी से बात कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने की बात कही।
दावों के बीच उपभोक्ता परेशान, जवाबदेही किसकी?
एजेंसी और नोडल अधिकारी के बयानों में अंतर ने पूरी वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि एजेंसियों के पास सिलेंडर उपलब्ध हैं तो होम डिलीवरी क्यों बंद है? बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को समय पर गैस क्यों नहीं मिल रही? और यदि स्टॉक की कमी है तो इसकी स्पष्ट जानकारी उपभोक्ताओं को क्यों नहीं दी जा रही?