Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Singrauli News: Grievances go unheeded at the public hearing! When will there finally be an awakening?
प्रशासन? आवेदक ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जड़ा ताला
वर्षों से आवेदन और शिकायतों के बाद भी निराकरण नहीं होने का आरोप, जनसुनवाई की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Singrauli News: सिंगरौली। आम आदमी अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में जाता है, आवेदन देता है, अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाता है और हर बार कार्रवाई की उम्मीद लेकर लौटता है। लेकिन जब वर्षों तक उसकी शिकायत का निराकरण न हो और यह भी पता न चले कि आवेदन पर कार्रवाई कहां तक पहुंची, तो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। सिंगरौली कलेक्ट्रेट में गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब लगातार अनसुनी का आरोप लगाते हुए एक आवेदक ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने जनसुनवाई और शिकायत निवारण व्यवस्था की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए।
ग्राम हर्दी, खुटार निवासी पुष्पेंद्र पांडे गुरुवार को चेन और ताला लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। उनका आरोप है कि वह कई वर्षों से अपनी समस्या के निराकरण के लिए जनसुनवाई सहित विभिन्न कार्यालयों में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बार-बार शिकायत करने के बावजूद परिणाम नहीं मिलने से निराश होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
आवेदन पर कार्रवाई कहां अटकी, जवाब देने वाला कोई नहीं?
मुख्य गेट पर ताला लगाने के बाद आवेदक अधिकारियों से अपने पुराने आवेदनों का हिसाब मांगता रहा। उसका सवाल था कि वर्षों से दिए जा रहे आवेदनों पर आखिर क्या कार्रवाई हुई? यदि जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता, तो आम नागरिक अपनी फरियाद लेकर आखिर कहां जाए?
घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कुछ अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय के अंदर ही फंस गए, जबकि बाहर मौजूद लोगों को भी आवागमन में परेशानी हुई। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवेदक को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद ताला खुलवाया गया। अधिकारियों ने पुराने आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई या सिर्फ आवेदन लेने की औपचारिकता?
यह घटना केवल एक आवेदक के आक्रोश का मामला नहीं है, बल्कि शिकायतों के निराकरण की पूरी व्यवस्था के सामने खड़ा सवाल है। शासन की मंशा है कि जनसुनवाई के माध्यम से आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय और राहत मिले। लेकिन यदि शिकायतकर्ता को वर्षों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ें और उसे यह तक पता न चले कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, तो जनसुनवाई की उपयोगिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
किसी आवेदक का कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ताला लगाना निश्चित रूप से सामान्य विरोध का तरीका नहीं है और इससे अन्य नागरिकों तथा कर्मचारियों को भी परेशानी हुई। लेकिन इस घटनाक्रम के पीछे उठे मूल सवाल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रशासन को यह भी देखना होगा कि आखिर शिकायतकर्ता इस स्थिति तक पहुंचा क्यों और उसकी शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई।