Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Theft worth Rs 1.25 crore, culprit caught within 24 hours, 250 bundles of Rs 500 each recovered
Dewas News: देवास। मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 1 करोड़ 25 लाख रुपए की सनसनीखेज चोरी का खुलासा महज 24 घंटे में कर दिया है। घटना 17 अक्टूबर की है, जब छतरपुर निवासी सराफा कारोबारी के मुनीम नितेश सेन दीपावली पर सोना-चांदी की खरीदी के लिए 1.25 करोड़ रुपए लेकर इंदौर जा रहे थे। यात्रा के दौरान सोनकच्छ क्षेत्र के पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट के पास बस रुकी। जैसे ही मुनीम फ्रेश होकर लौटा, उसका पैसों से भरा बैग गायब था। अज्ञात बदमाश सफेद रंग की महिंद्रा XUV-300 में सवार होकर रकम लेकर फरार हो गए थे।
मुखबिर की मदद से पकड़ाए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुनीत गहलोत ने विशेष टीमों का गठन किया। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया और एसडीओपी दीपा मांडे के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों का सुराग निकाला।
500-500 के नोट की 250 गड्डियां बरामद
पुलिस ने धार पुलिस से समन्वय बनाते हुए धरमपुरी में दबिश दी और मुख्य आरोपी धार निवासी नामदार खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 500-500 के नोट की 250 गड्डियां कुल 1.25 करोड़ रुपए की राशि बरामद की है। देवास पुलिस की तेज और सटीक कार्रवाई ने न सिर्फ भारी रकम बरामद की। बल्कि अपराधियों को यह संदेश भी दे दिया है कि, कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता।