Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Jansatta Dal releases list: UP Elections 2027: Raja Bhaiya unveils first list; will contest from Kunda himself
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने प्रतापगढ़ की तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, बाबागंज से विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को टिकट
Jansatta Dal releases: लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए प्रतापगढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर अपनी परंपरागत कुंडा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं बाबागंज से मौजूदा विधायक विनोद सरोज और विश्वनाथगंज से कुलदीप पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।
तीन सीटों पर घोषित हुए उम्मीदवार
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की पहली सूची में शामिल प्रत्याशी इस प्रकार हैं—
कुंडा (246): कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया
बाबागंज (245): विनोद सरोज
विश्वनाथगंज (247): कुलदीप पटेल
पार्टी ने कुंडा और बाबागंज से मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया है, जबकि विश्वनाथगंज सीट से कुलदीप पटेल को मौका दिया है। कुलदीप पटेल प्रतापगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल के प्रतिनिधि हैं।
कुंडा से आठवीं बार मैदान में उतरेंगे राजा भैया
राजा भैया वर्ष 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह इस सीट से सात बार विधायक चुने जा चुके हैं। आगामी चुनाव में वह आठवीं बार इसी सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। बाबागंज से विनोद सरोज भी मौजूदा विधायक हैं और पार्टी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है। जनसत्ता दल की पहली सूची जारी होने के साथ ही प्रतापगढ़ की तीन विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर सामने आने लगी है। अब पार्टी की अगली सूची और अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है।