Trending Now

Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने

Rama Posted on: 2026-11-26 11:50:00 Viewer: 89 Comments: 0 Country: India City: Sonbhadra

Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण हादसा: हाइवा और डीसीएम की टक्कर के बाद दोनों वाहन आग का गोला बने Sonbhadra News: Major accident in Sonbhadra; both vehicles turn into balls of fire following a collision between a Hyva truck and a DCM truck.

चालक और खलासी वाहनों में फंसे, कई अन्य के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Sonbhadra News: सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत के पास लोहरा गांव में हाइवा और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक और खलासी वाहनों के अंदर ही फंस गए। आग की लपटों ने देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को वाहनों से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हादसे में कुछ अन्य लोगों के भी वाहनों में फंसे होने की आशंका है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ यातायात सुधीर सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। दमकल और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं।

हादसे के चलते वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और हादसे में हताहतों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

Also Read

Leave Your Comment!









Recent Comments!

No comments found...!


Singrauli Mirror AppSingrauli Mirror AppInstall