Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
NTA Vacancy 2026: Recruitment underway for Office Assistant posts at NTA
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो निर्धारित अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगे। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
E-Mail से जमा किया जा सकता है फॉर्म
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करके उसे पूर्ण रूप से भरकर साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके ऑफिशियल मेल आईडी recruitment@nta.ac.in पर भेजना होगा। ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में "Application for the post of Office Assistant (OA), NTA” लिखना अनिवार्य है।
भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी, जिसमें MS Word, MS Excel, PowerPoint, ई-मेल और इंटरनेट-आधारित एप्लीकेशन शामिल हैं।
अंग्रेजी और हिंदी में लिखित और मौखिक संचार (communication) कौशल।
कार्यालय प्रशासन, लिपिकीय कार्य (clerical work), डेटा एंट्री, फ़ाइल प्रबंधन या सचिवीय सहायता (secretarial assistance) में संबंधित अनुभव।
ई-ऑफिस, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन और कार्यालय की नियमित प्रक्रियाओं की जानकारी।
काम को व्यवस्थित करने, समय-सीमा का पालन करने और विभिन्न हितधारकों (stakeholders) के साथ समन्वय करने की क्षमता।
अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 50 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में छूट एनटीए द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक दी जाएगी।
NTA Vacancy 2026 Application Form & Notification
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती के लिए चयन एप्लीकेशन फॉर्म की स्क्रूटिनी और पर्सनल इंटरैक्शन/ इंटरव्यू के होगा। जो भी अभ्यर्थी चयनित किये जायेंगे उन्हें Pay Level 4 of 7th CPC के अनुसार प्रदान किया जायेगा। भर्ती के जरिये ऑफिस असिस्टेंट के कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।