Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Applications open for various engineer posts at ECIL; an opportunity for graduates and diploma holders.
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती के माध्यम से योग्य अप्रेंटिस के कुल 242 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 200 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए कुल 42 पद आरक्षित है। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की लास्ट डेट 13 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए ये अभ्यर्थी होंगे पात्र
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 31 दिसंबर, 2026 के आधार पर 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीई या बीटेक की डिग्री और डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
इतना मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,300 रुपये और डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 10,900 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इन 5 तरीकों से करें अप्लाई
अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां ऑनलाइन अप्लाई करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर करियर और फिर करेंट जॉब ऑपनिंग सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट करके इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।