Singrauli News: मोरवा में स्कूली बच्चों से भरी ओमनी वैन ट्रेलर से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल
Singrauli News: बाजार में पत्नी-बेटी के सामने एएसआई पर धमकाने का आरोप, एसपी से की शिकायत
Singrauli shaktinager News: एनटीपीसी सिंगरौली की पहल: 30 ग्रामी
Singrauli News: सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर बनेगा हरियाली की नई पहचान, ‘ग्रीन सिंगरौली’ अभियान का शुभारं
Jansatta Dal releases: यूपी चुनाव 2027: राजा भैया ने जारी की पहली सूची, कुंडा से खुद लड़ेंगे चुनाव
Samajwadi Party Manifesto: अखिलेश का युवाओं को बड़ा चुनावी वादा,
Singrauli News: चाचर मझौली में 11.75 लाख के पंपवेल निर्माण पर सवाल, गुणवत्ता की जांच की मांग
Singrauli News: बांध निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध, निर्माण स्थल पर पहुंचे किसान, काम रुकवाय
Singrauli News: काम करने के लिए कहने पर बेटे ने माता-पिता पर किया
Sidhi News: सीधी में रेलवे की जमीन से 34 परिवारों के मकान हटाए,
Recruitment for engineer positions announced in UP's Tourism Department; selection to be made without an examination.
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में इंजीनियर उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है। जो उम्मीदवार यूपी के पर्यटन विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। वे असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर, 2026 है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर ऑफलाइन माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हर महीने इतनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट इंजीनियर के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये से लेकर 39,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जूनियर इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। बता दें, इस भर्ती की प्रतिप्रतिनियुक्ति अवधि 03 वर्ष है और आवश्यकतानुसार इसे 5 वर्ष तक भी बढ़ाया जा सकता है।
कैसे और कहां करें आवेदन
उम्मीदवार असिस्टेंट इंजीनियर या जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम में कर सकते हैं। उम्मीदवार भरा हुआ आवेदन-पत्र उत्तर-प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, सी-13, विपिन खंड गोमतीनगर लखनऊ के कार्यालय में डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से या फिर खुद भी जमा कर सकते हैं।
इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। लेकिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना अनिवार्य है। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर ही उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।